महासमुन्द।(वायरलेस न्यूज़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गाड़ा समाज के भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की है।
आज गाड़ा समाज के पदाधिकारियों ने राजेंद्र खरे के नेतृत्व में संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि गाड़ा समाज पटेवा परिक्षेत्र में तीस ग्राम आते हैं। जहां समाज का एक भी सामुदायिक भवन नहीं है। जिससे सामाजिक बैठक व अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन में परेषानियों का सामना करना पड़ता है। सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जगह सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृति की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर समाज के राजेंद्र खरे, विनोद कुमार नाग, गणेष राम नेताम, जनार्दन चौहान, खिलावन मोंगर, भुवनलाल गंधर्व, देवलाल नेताम, भोलाराम नेताम, हीरालाल सोनवानी, उमेंद्र सिंह चौहान आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






