मुख्यमंत्री बघेल और मुख्य न्यायाधीश के बीच बैठक में न्यायालयों में सुविधाएं बढ़ाने, आईटी का और
अधिक प्रभावी उपयोग पर विचार-विमर्श

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी की उपस्थिति में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक व्हीआईपी गेस्ट हाउस पहुना में हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय सहित प्रदेश के न्यायालयों में सुविधाएं बढ़ाने, न्यायालयों में आईटी के और अधिक प्रभावी उपयोग, ई-कोर्ट और ई-चालान प्रणाली की प्रगति, कोर्ट में डॉक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति सहित उच्च न्यायालय और छत्तीसगढ़ के

न्यायालयों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विधि एवं विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल संजय जायसवाल, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री अधिकारी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित उच्च न्यायालय और राज्य शासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के न्यायालयों में न्यायिक प्रक्रिया को नागरिकों के लिए सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने तथा नागरिकों को त्वरित रूप से ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






