अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने किया थाना कोतरारोड़ का निरीक्षण

On: July 3, 2021 3:38 AM
Follow Us:

थाने में रिकार्ड के रख रखाव, अपराध, शिकायत के निकाल से हुये संतुष्ट

रायगढ़। आज दिनांक 02/07/2021 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर श्री रतनलाल डांगी जिला रायगढ़ दौरे पर थे । उनके द्वारा अपने दौरे में जिले के किसी एक थाना/चौकी का आकस्मिक निरीक्षण करना पूर्व ही अवगत करा दिया गया था , जिसे लेकर सभी थाना, चौकी तैयारी में थे । कल शाम रायगढ़ पहुंचे श्री डांगी सर्किट हाऊस से आज सुबह सीधे थाना कोतरारोड़ का निरीक्षण करने पहुंचे । उनके साथ एसपी श्री संतोष सिंह, एएसपी श्री अभिषेक वर्मा, सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर, डीएसपी ट्राफिक पुष्पेन्द्र बघेल, एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल भी साथ थे । आईजी श्री डांगी द्वारा थाने का मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचक कक्ष, महिला डेस्क का बारीकी से निरीक्षण कर थाने के अपराध जरायम, वीसीएनबी वह महत्वपूर्ण रजिस्टरों को देखे । उनके द्वारा थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा से पंजीबद्ध अपराध, प्राप्त शिकायत आदि पर पूछताछ कर उन्हें ठगी के मामलों को गंभीरता से लेने तथा महिला, नाबालिगों के अपराधों में समय सीमा में चालान न्यायालय पेश करने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया है । आईजी श्री डांगी थाने के अपराध, शिकायत निकाल के साथ थाने में अभिलेखों, मालखाना का रख रखाव, साफ-सफाई, CCTV कैमरों, सीसीटीएनएस डाटा एंट्री एवं अनुपयोगी सामानों के नष्टीकरण पर संतुष्ट हुये उन्होंने थाने के सभी स्टाफ को ईनाम देने की घोषणा किया गया । जिसके बाद एक-एक कर सभी स्टाफ से मिलकर उनकी व्यक्तिगत एवं ड्यूटी के संबंध में चर्चा किये । श्री डांगी द्वारा स्टाफ को पुलिस की छवि अच्छी हो सज्जन के सज्जनता से तथा क्रिमिनल के साथ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिये तथा आमजन को अनावश्यक परेशान ना करने की हिदायत दिया गया है । सड़क मार्ग से रवाना हुए हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment