कोरबा (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आज वरिष्ठ मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त का ताबड़ तोड़ दौरा कर रेल सुरक्षा बल को रिचार्ज किया इसके अंतर्गत बिलासपुर , उसलापुर स्टेशन का औचक निरीक्षण कर अपने रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों

कर्मचारियों को रिचार्ज करने के बाद रेसुब डीएससी बिलासपुर ने कोरबा पहुँच कर वहाँ भी औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों अधिकारियों को साथ लेकर कोयला ,और रेल संपति चोरी पर लगाम कसने के निर्देश दिए।

कोरबा आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार झा ने बताया कि आज मंगलवार शाम पांच बजे रेल सुरक्षा बल जोनल मुख्यालय बिलासपुर से वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला का आगमन हुआ और पोस्ट का निरीक्षण करने के बाद नवनिर्मित पोस्ट को भी चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर पुराने पोस्ट को मालखाना बनाने के निर्देश दिए । डीएससी बिलासपुर के विजिट को देखते हुए पोस्ट को साफ सुथरा किया गया सभी अपराध सबंधी रजिस्टर टेबल में अवलोकन के लिए रखे गए थे । वही आरपीएफ़ के वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला से वायरलेस न्यूज़ ने उनके दौरे के और एक दिन में दो पोस्ट और एक आउट पोस्ट के औचक निरीक्षण की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा जी के निर्देशन में पोस्ट के अधिकारियों कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी छोटी मोटी समस्याओं से अवगत होकर उनके जल्द निराकरण पर हमारा विशेष फोकस रहता है।आज भी सरप्राइज विजिट कर औचक निरीक्षण बिलासपुर उसलापुर और कोरबा का किया। बिलासपुर की तरह कोरबा में रेल्वे स्टेशन में रेल सुरक्षा बल के नए पोस्ट का भी निरीक्षण कर आवश्यकता निर्देश पोस्ट प्रभारी को दिए कोरबा में आउट पोस्ट में ही संचालित हो रहे पोस्ट को मालखाना बनाने के निर्देश दिए। ततपश्चात रेल्वे यार्ड से चोरी होने वाले कोयले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर

एनटीपीसी के कोयला यार्ड का भी निरीक्षण कर सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए । कोरबा रेल्वे स्टेशन और दो कोयला यार्डों का निरीक्षण कर कोयलाचोरी, रेल संपति चोरी ,पर विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






