अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संसद के नए मंदिर में लोकतंत्र की आत्मा का वास है:-गोमती साय*

On: May 28, 2023 6:48 PM
Follow Us:

*संसद के नए मंदिर में लोकतंत्र की आत्मा का वास है:-गोमती साय*

रायगढ़ :- संसद के नए मंदिर में लोकतंत्र की आत्मा का वास है क्षेत्र की जनता ने इस मंदिर में मुझे माथा टेकने भेजा है लोकतंत्र के इस मंदिर में माथा टेकना मुझे गौरांवित कर रहा है उक्त बाते क्षेत्र की सांसद गोमती साय ने नए भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान दिल्ली प्रवास के दौरान कही। नए संसद भवन के उद्घाटन अवसर पर गोमती साय मौजूद रही। उन्होंने कहा प्रधान मंत्री मोदी जी के हाथो से नए संसद भवन के उद्घाटन पर सेंगोल की स्थापना सनातन धर्म का याथो चित सम्मान है। यह सेंगोल करोड़ों देश वासियों को गुलामी के विचारों से मुक्त कराने का संदेश है साथ ही साथ यह सेंगोल देश वासियों को प्रतिपल आजादी का आभाष कराता रहेगा। आजादी के बाद से हमारे सनातन मूल्यों को देश से छिपाने का प्रयास किया गया । मोदी सरकार ने सदा सदा के लिए जनता के समक्ष पावन भावना से लोकतंत्र के मंदिर में सेंगोल की सदैव के लिए स्थापित कर दिया। इस नए मंदिर के समक्ष सांसद गोमती साय ने श्रद्धा से शीश नवाते हुए कहा देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी पर देश वासियों को गर्व है। वीर सावरकर को नमन करते हुए गोमती साय ने कहा मोदी जी द्वारा वीर सावरकर की जयंती के दिन नए संसद भवन का लोकार्पण करना देश वासियों को आजादी हेतु सावरकर जी के अक्षुण्ण योगदान का स्मरण कराता रहेगा। इस महान क्रांतिकारी के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। मातृ भूमि के लिए अपने प्राणों का त्याग करने वाले वीर सावरकर का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा दाई रहेगा। नए संसद भवन से होने वाले हर फैसले स्वर्णिम भारत का निर्माण करेंगे ।कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत की आवाज इस नए संसद भवन में गुंजाय मान होगी। इस नए मंदिर की इस प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर साक्षी बनने के अवसर को गोमती साय ने जीवन का ऐतिहासिक एवम गौरवशाली क्षण निरूपित किया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment