अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजे गये जेल

On: January 1, 2022 2:42 PM
Follow Us:

गांव के अधेड़ व्यक्ति की लाठी डंडे से मारपीट कर किये थे हत्या

पुरानी रंजिश पर आरोपीगण घटना को दिये थे अंजाम, तमनार थानाक्षेत्र की घटना *रायगढ़* । तमनार पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.01.2022 को ग्राम चितवाही में हुये अधेड़ व्यक्ति के हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । दिनांक 31.12.2021 को थाना तमनार में ग्राम ‍चितवाही का रामावतार यादव (उम्र 25 वर्ष) थाना तमनार आकर थाना प्रभारी निरीक्षक एल.पी. पटेल को बताया कि दिनांक 30.12.2021 को इसके पिता अरुण यादव (45 वर्ष) और इसकी मां धनमति यादव गांव के स्कूल के पास घर की बकरी को चरा रहे थे कि सुबह 11-12 बजे गांव का बिहारी यादव और उसका बेटा लेख राम यादव दोनों एक राय होकर स्कूल के पास आये । दोनों पिता- पुत्र पुरानी रंजिश पर लाठी लात घुसे से पिता (आकाश यादव) के सिर, कंधा, पीठ एवं सीने में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिये । घटना को इसकी मां इसे बताई । थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचानामा कार्यवाही कर शव पीएम बाद आरोपीगण के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर दोनों *आरोपी 1-बिहारी यादव पिता साधराम यादव 52 साल 2- लेख राम यादव पिता बिहारी यादव 25 साल साकिनान ग्राम चितवाही थाना तमनार* को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन किया गया है । आरोपी बिहारी यादव बताया कि आकाश यादव आये दिन शराब पीकर गाली गलौच करता था । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा की जप्ती कर आरोपियों को थाना तमनार के अप.क्र. 379/2021 धारा 302, 34 IPC में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक एल.पी. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक रमेश बेहरा, दुर्गाचरण साहू, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, आरक्षक कमलेश्वर सिंह राठिया, बसंत तिर्की, महिला आरक्षक संगीता राठिया की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment