#इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग *रायगढ़* । आज दिनांक 25मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना एवं पुलिस अधीक्षक झारसुगुड़ा राहुल जैन के मध्य इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग पर अगामी बृजराज नगर उपचुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया । छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्य के पुलिस अधिकारियों के मध्य नक्सली समस्या, मादक पदार्थों की तस्करी एवं कई गंभीर मुद्दों पर आपसी समन्वय के लिये समय-समय पर इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग (Interstate coordination Meet) आयोजित किये जाते रहे हैं । इसी क्रम में आज एसपी आफिस में दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों के बीच मीटिंग आयोजित किया गया था । मीटिंग में एसपी श्री राहुल जैन झारसुगुड़ा द्वारा अगामी बृजराज नगर उपचुनाव को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने दोनों जिलों की समीमाओं पर अवैध शराब एवं हथियारों की विशेष निगरानी आदि मुद्दे रखा गया । इस संबंध में एसपी रायगढ़ श्री अभिषेक मीना द्वारा उड़ीसा से लगे सीमावर्ती क्षेत्र मे सीसीटीवी युक्त चेक पोस्ट पर निगरानी के साथ क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग तथा आसूचना संकलन के जरिये सभी गतिविधियों पर निगाह रखे होने की जानकारी दिए गए तथा दोनों जिलों के इंटेलिजेंस शेयरिंग के साथ आपसी समन्वय बनाये रखना बताये । मीटिंग पर एडिशनल एसपी लखन पटले, प्रभारी सीएसपी श्री दीपक मिश्रा, एसडीपीओ बृजराजनगर श्री गुप्तेश्वर भोई, रेंगाली थाना इंचार्ज श्रीमती के. समरिया उपस्थित थी ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






