अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी सारंगढ़ पुलिस की हिरासत में, सारंगढ़ से फरार होकर रायगढ़ में छिपा था आरोपी….

On: May 25, 2022 4:48 PM
Follow Us:

*रायगढ़*(वायरलेस न्यूज़) सारंगढ़ पुलिस द्वारा दुष्कर्म मामले के आरोपी को रायगढ़ से हिरासत में लिया गया है । आरोपी अपराध दर्ज होने की जानकारी पर अपने रिस्तेदार के घर शरण लेने रायगढ़ फरार हो गया था, जिसे टीआई विवेक पाटले द्वारा हिरासत में लेकर सारंगढ़ लाया गया है । कल शाम थाना सारंगढ़ में नाबालिग बालिका दो युवकों पर रास्ता रोककर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी थी । पीड़ित बालिका के बताये अनुसार वह अपने मामा घर मेहमानी में आई थी । दिनांक 21/05/2022 की रात्रि लगभग 8 बजे पडोस की सहेली के घर गई, जहां से कथा देखने चली गई । रात करीब 09.00 बजे अकेली वापस घर आ रही थी कि रास्ते में रवि श्रीवास और उसका साथी उसे बल पूर्वक पास के खेत में ले जाकर बलात संभाग किये । लोक लाज से किसी को नहीं बताई थी फिर बालिका अपनी सहेली और जिनके घर मेहमान आयी थी उन्हें घटना बताई । पीड़िता के रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों पर धारा 366(क), 376(घ) भादवि 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले के हमराह स्टाफ आरोपियों की पतासाजी के लिये पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर रातभर दबिश दिया गया, दोनों आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी पर फरार हो गये थे जिनमें से एक *आरोपी रवि श्रीवास पिता प्रेमसिंह श्रीवास उम्र 22 साल निवासी गुडेली थाना सारंगढ़* के रायगढ़ में होने की जानकारी पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को रायगढ़ से हिरासत में लेकर सारंगढ़ लाया गया है, जिसे कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा । आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, टीकाराम खटकर, आरक्षक कृष्णा महंत, जगजीवन खुंटे की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment