अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

किशोर बालिका को भगा ले जाकर शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार….

On: April 4, 2022 5:23 PM
Follow Us:

चौकी जोबी प्रभारी बालिका को ‍बिहार से लाये खरसिया, पोक्सो एक्ट में आरोपी गया जेल….

*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) दिनांक 31.03.2022 को पुलिस चौकी जोबी में किशोर बालिका (17.10 साल) के परिजन आकर दिनांक 18.03.2022 के बालिका के बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराये । बालिका के परिजन बताये कि दिनांक 18.03.2022 के शाम करीब 06:00 बजे घर में किसी को बिना बताये बालिका कहीं चली गई जो वापस नहीं आने पर मोहल्ले, रिश्तेदारों के पास पता तलाश किये, कहीं पता नहीं चला शंका है कि नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगाकर ले गया है । चौकी प्रभारी जोबी उप निरीक्षक थानूराम नायक द्वारा अज्ञात आरोपी पर अपराध क्रमांक 144/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । चौकी प्रभारी द्वारा बालिका एवं गांव के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि घटना दिनांक से गांव का संतोष कुमार राठिया उर्फ टिल्लु भी गायब था किन्तु टिल्लु अब वापस आ गया है । परिजनों द्वारा टिल्लु राठिया पर लड़की को भगा ले जाने का संदेह व्यक्त किये जाने पर टिल्लु राठिया से चौकी प्रभारी द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर टिल्लु राठिया ने बताया कि वह बालिका को भगा ले जाकर गोपालपुर बिहार अपने परिचित/रिस्तेदार के यहां रखा है । तत्काल चौकी प्रभारी जोबी एसआई नायक द्वारा एसपी श्री मीना एवं एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडेय को अवगत कराकर गोपालपुर (बिहार) रवाना हुये । जहां से बालिका को खरसिया लाया गया । बालिका से पूछताछ कथन, मेडिकल उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 IPC 6 Pocso Act बढ़ाकर आरोपी संतोष कुमार राठिया उर्फ टिल्लु राठिया चरण सिंह उम्र 21 वर्ष भालूनारा रामनगर थाना खरसिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । मामले में बालिका की पतासाजी, आरोपी गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी जोबी उप निरीक्षक थानूराम नायक, आरक्षक योगेश कुमार कुर्रे, मुकेश कश्यप की सराहनीय भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment