अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लापता बालक को सारंगढ़ पुलिस उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से ढुंढ लायी

On: April 4, 2022 5:20 PM
Follow Us:

*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)* । सारंगढ़ पुलिस की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से गुम बालक को रायगढ़ लाया गया जिसका आज दिनांक 04.04.2022 को न्यायालय सारंगढ़ से कथन एवं बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है । थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा एसपी श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर गुम बालक/बालिकाओं की जांच, पतासाजी गंभीरतापूर्वक किया जा रहा है । इसी कड़ी में थानाक्षेत्र से दिनांक 25.01.22 को लापता हुये नाबालिग बालक (16.6 साल) के प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में होने का पता चलने पर एसडीओपी सारंगढ़ को अवगत कराकर तत्काल प्रधान आरक्षक टीकाराम खटकर के नेतृत्व में पुलिस टीम उत्तर प्रदेश भेजा गया । पुलिस टीम को खोजबिन में गुम बालक प्रतापगढ़ में मिला जिसे साथ सारंगढ़ लाया । बालक पूछताछ में बालक बताया कि पढाई में मन नहीं लगने से घर से चला गया था, गांव के लोग प्रतापगढ़ में कामने खाने गये थे जाना पता चला था तो प्रतागढ़ चला गया था । बालक का आज न्यायलयीन कथन एवं बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग कराकर उसके पिता के सुपुर्द किया गया है । टीआई विवेक पाटले द्वारा बालक को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पढ़ाई की ओर ध्यान देने कहा गया, वहीं बालक के पिता को बच्चे का अच्छे से ध्यान देने कहा गया है । बालक के पिता द्वारा उसके पुत्र को खोजकर लाने पर सारंगढ़ पुलिस को धन्यवाद दिया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment