अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कुसमुंडा ओ.एफ.सी. हट से 24 नग बैटरी सेल (2 वोल्ट) चोरी दो चोर आरपीएफ़ कोरबा के हत्थे चढ़े फरार चार की सरगर्मी से तलाश जारी

On: May 24, 2022 3:21 PM
Follow Us:

कोरबा (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ़ पोस्ट कोरबा ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेल्वे एरिये से बैटरी चोरी करने वाले चोरों के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।फरार चार चोरों को पकड़ने टीम सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है जो जल्द आरपीएफ़ कोरबा की गिरफ्त में होंगे। मामले की जानकारी वायरलेस न्यूज़ को देते हुए आरपीएफ पोस्ट कोरबा प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार झा ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में टीम ने कोरबा-गेवरारोड के मध्य स्थित कुसमुंडा ओ.एफ.सी. हट से 24 नग बैटरी सेल (2 वोल्ट) चोरी हो गया था। इस संबंध में अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 06/2022 दिनांक 19.05.2022 धारा 3(ए) आर.पी.(यू.पी.) एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर चोरित संपत्ति की बरामदगी व अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयास के दौरान पतासाजी के दौरान दिनांक 24.05.2022 को समय 02.10 बजे गुप्त निगरानी के दौरान कोरबा-गेवरारोड के मध्य स्थित कुसमुंडा ओ.एफ.सी. हट से पश्चिम दिशा में 200 मीटर की दूरी पर दो व्यक्तियों , राहुल यादव पिता चन्द्रपाल यादव, उम्र 21 वर्ष एवं मुकेश यादव, पिता चन्द्रपाल यादव, उम्र 21 वर्ष, दोनो निवासी. वार्ड क्र. 01, सर्वमंगला रोड फोकटपारा, थाना सिटीकोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.) (बंशी चाल में किराये के मकान में), स्थाई पता- ग्राम कन्डरा, पोस्ट खैजा, थाना पंतोरा, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) को 08 नग बैटरी सेल (2 वोल्ट) कीमत 8000/- के साथ पकड़ा गया व उसे उक्त अपराध में संलग्न कर दिनांक 24.05.2022 को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जायेगा। मामले में शेष चोरित संपत्ति की बरामदगी व अन्य 04 फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरपीएफ़ पोस्ट कोरबा की इस कार्यवाही से रेल्वे एरिये से चोरी करने वाले अपराधियों में हड़कंप व्याप्त हो गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment