अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तमनार से ट्रेक्टर चोरी कर सुन्दरगढ़ ओड़िशा ले गए चोर, #तमनार पुलिस की बरामद….

On: May 24, 2022 4:05 PM
Follow Us:

ट्रेक्टर चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…. *रायगढ़* । दिनांक 24.03.2022 को थाना तमनार में ग्राम चितवाही में रहने वाला गंगाराम पोर्ते पिता जहर सिंह पोर्ते (उम्र 35 वर्ष) रिपोर्ट दर्ज कराया कि खेती किसानी के लिये ट्रेक्टर लाल रंग का मेसी माडन न0 241 क्रमांक CG13-V-3274 रखा है । हमेशा काम होने के बाद घर के बाहर गली में ट्रेक्टर खड़ा करता था । दिनांक 23.03.2022 को काम के कापू गया था, दूसरे दिन मां कॉल कर बताई कि ट्रेक्टर घर के बाहर गली में नही है । तब वापस आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी तमनार द्वारा विवेचना की जा रही थी । माल मुल्जित की पतासाजी दौरान थाना प्रभारी तमनार उपनिरीक्षक जीपी बंजारे को मुखबिर से जानकारी मिली की ग्राम बिजना का कैलाश सिदार ट्रैक्टर चोरी कर उड़ीसा सुंदरगढ़ में कहीं छिपा रखा है । थाना प्रभारी पुलिस टीम लेकर उड़ीसा सुंदरगढ़ गये जहां मोहम्मद हासिम निवासी भोजपुर थाना सुंदरगढ़ के घर के पास ट्रेक्टर पास खड़ी मिली । मो0 हासिम रायपुर गया हुआ था, ट्रेक्टर की जप्ती कर तमनार लाया गया । मो0 हासिम से संपर्क करने पर बताया कि ग्राम बिजना का कैलाश ‍सिदार और धरमू मांझी निवासी बेदंरचुंआ, सुंदरगढ़ का दोनों मिलकर ट्रैक्टर को बिक्री करने लाए थे । कैलाश सिदार से ट्रैक्टर का कागजात लेकर आना तब खरीदी करूंगा कहने पर कैलाश सिदार भाई के ईलाज के लिये रूपये चाहिए बोला तो उसे ₹15,000 देना बताया । संदेही कैलाश सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नरेश सिदार निवासी बिजना और जशोमणी सिदार निवासी चितवाही के साथ मिलकर दिनांक 23-24/03/2022 की रात ग्राम चितवाही से ट्रैक्टर चोरी कर हिमगिर ओड़िश ले जाना और बाद में धरमू मांझी निवासी सुंदरगढ़ से मिलकर कैलाश सिदार ट्रैक्टर बेचने सुन्दरगढ़ जाना बताया । तीनों आरोपी कैलाश ‍सिदार, नरेश सिदार और जशोमणी सिदार को अभिरक्षा में लेकर पृथक पृथक पूछताछ किया गया, जिनके अपराध स्वीकार बाद उन्हें रिमांड पर भेजा गया है । जब्त ट्रैक्टर को प्रार्थी को सुपुर्दनामे पर दिया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) कैलाश सिदार पिता भरत लाल सिदार उम्र 28 वर्ष निवासी बिजना थाना तमनार
(2) नरेश सिदार पिता बहाबल सिदार 22 वर्ष निवासी बिजना थाना तमनार
(3) जशोमणि सिदार पिता लक्ष्मी राम सिदार 45 वर्ष निवासी चितवाही थाना तमनार

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment