कोरबा पाली- (वायरलेस न्यूज़)
क्षेत्र में कानून व्यवस्था अथवा पुलिस से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक की पहल से पाली में पहली बार पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे
नगर पंचायत के मंगल भवन में 27 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित उनके मातहत कर्मचारी जनप्रतिनिधि , उपस्थित होकर जनता की समस्याओं का समाधान किया गया । यह पहला अवसर है जब पाली में इस तरह का आयोजन हुआ । इसमें विभिन्न ग्राम पंचायतो बतरा, डूमरकछार, डोगानाला , मादन, पुटा,पोड़ी , बांधाखार ,नुनेरा, उरता, धौराभाठा,आदि अन्य के सरपंच सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक की जनता के प्रति कर्तव्य और उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री पटेल, जिले में अपनी पदस्थापना के साथ ही जनमानस में पुलिस की छवि सुधारने और
अपनी सामाजिक सरोकारिता के लिए जाने जाते रहे हैं। इसी कड़ी में संगवारी पुलिस का कार्यक्रम हो ,चलित थाना या अन्य कोई आयोजन श्री पटेल ने आम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच पुलिस का विश्वास बढ़ाया है। सभी को न्याय मिले ऐसा प्रयत्न कर रहे हैं और अपने विभाग के कर्मचारियों और उनके परिवारों के उत्साहवर्धन के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं ।पाली में जनदर्शन उनकी ऐसी ही एक सोच का नतीजा है। इस कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को भीषण ठंड से बचाव के लिए कंबल और साल, साड़ी आदि का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा , जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा शैलेश ठाकुर ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत लाल, संयुक्त महामंत्री एल्डरमैन नगर पंचायत पाली अनिल परिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष, उमेश चंद्रा, अनिल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पिंटू अग्रवाल, सोना ताम्रकार,श्यामा पांडे, तुषार कांत रॉबिंसन, नगर पंचायत सीएमओ समस्त पार्षद, पाली थाना से
थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह, चैतमा चौकी प्रभारी लहरे जी , एएसआई अश्वनी निरंकारी राजेश राठौर समस्त पार्षद, आदि उपस्थित रहे।
जिसमें पुलिस विभाग के तीन एवं अन्य विभाग के एक आवेदन प्राप्त हुए एवं मौखिक दर्जनों शिकायत को तत्काल निराकरण किया गया। एवं अन्य विभाग को पत्राचार करा निराकरण करने हेतु दिया गया एवं थाना प्रभारी को तत्काल निराकरण करने के लिए निर्देश दिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

