कोरबा (वायरलेस न्यूज़) मेंकोरबा शहर वैसे तो आर्थिक रूप से संपन्न है । यहां डीएमएफ सहित ऐसे अनेक मत हैं जिससे विकास के नए सोपान तय किए जा रहे हैं लेकिन इन निधियों का गलत उपयोग भी किया जा रहा है । यह हम नहीं बल्कि शहर में लगी तिरंगा लाइट की दुर्दशा कह रही है । लगभग एक पखवाड़े पहले कोरबा शहर के गौमाता चौक से लेकर शहर के मध्य तक तिरंगा लाइट लगाई गई थी। इस दौरान खूब प्रचार प्रसार किया गया था। शहर के मंत्रियों व निगम के सत्ताधारी पक्ष ने खूब वाहवाही लूटी थी। लेकिन लाइट लगने के 15 दिन के भीतर ही अचानक हुई बारिश ने इसकी गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी। अब आप भी अंदाजा लगा सकते होंगे कि इस काम में किस तरह भ्रष्टाचार किया गया है । पावर हाउस रोड से लेकर टीपी नगर रोड तक की सड़कों की लाइट आज आधी ही जल रही है। शहर के सुंदरता के लिए लगाई गई लाइट अब शहर की बदसूरती बढ़ा रही है । संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि शहर की सुंदरता के साथ ही जनता के पैसों का सदुपयोग हो सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

