उपार्जन केन्द्रों में कैप कव्हर व तिरपाल से ढंका गया है धान
जोनल अफसरों को खरीदी केन्द्रों का दौरा करने के निर्देश
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़)29 दिसम्बर2021/ बेमौसम बारिश के पूर्वानुमान से उपार्जन केंद्रों में धान को गीले होने से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश कलेक्टर भीम सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए थे। जिसके तहत केन्द्रों में खुले में रखे उपार्जित धान को कैप कव्हर और तारपोलिन से ढंकने के व्यवस्था की गयी है। वही स्टैकिंग के आसपास एकत्र पानी को नाली बनाकर बाहर करने के इंतजाम किया जा रहा। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने दो-तीन दिन पूर्व ही पानी गिरने का अनुमान लगाया था। इसके आधार पर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने खुले में रखे धान की सुरक्षा के लिए तारपोलिन आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। उन्होंने पानी के और ज्यादा गिरते रहने पर धान को गीले होने से बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी केंद्रों के लिए बनाए गए जोनल अधिकारियों को निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लेने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि रात में भी खरीदी केन्द्रों पर कर्मचारी एवं श्रमिक अलर्ट मोड में रहें ताकि ठहरे पानी को बाहर निकालकर नुकसान को कम से कम किया जा सके। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री सुरेन्द्र गोंड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उपार्जन केन्द्रों में धान को बारिश से गीले होने से बचाने के लिए तिरपाल से ढंकने की व्यवस्था की गयी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

