किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्यवाही

महासमुन्द -महासमुंद जिले के सरायपाली में 50 लाख रुपए के 8 ट्रेक्टर लकड़ी जप्ती की कार्रवाई की है, जानकारी के अनुसार मुख्य वन संरक्षक रायपुर के निर्देशन में वनमंडलाधिकारी महासमुन्द पंकज राजपूत, उप वनमंडलाधिकारी सरायपाली एके विन्ध्यराज के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली आर. एल. व्यवहार द्वारा कर्मचारियों की टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्रवाई की गई जिसमें सरायपाली के अमिताभ उर्फ मुन्ना पाल पिता अनिल कृष्ण पाल के होटल कृष्णा पैलेस सरायपाली में तलाशी वारंट देकर नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही की गई। तलाशी उपरांत खैर प्रजाति की लकड़ी जिसे कत्था बनाने में उपयोग किया जाता है के लगभग 8 ट्रेक्टर ट्राली लकड़ी जप्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान लकड़ी काटने का औजार भी जप्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है । उक्त कार्यवाही में उपवन क्षेत्रपाल संतोष पैकरा सतीश पटेल, वनपाल सपअ बलौदा, अनिल कुमार प्रधान, वनपाल, स.प.अ. सरायपाली, बसना परिक्षेत्र के नैन्सी प्रतिमा तिग्गा सहित टीम के बीरेंद्र पाठक, आकाश बेहार चंद्रशेखर सिदार ज्वाला प्रसाद पटेल सुनील कुमार जमादार हेमंत ध्रुव, मुकेश कुमार दिनेश प्रधान सुरेश साह प्रेम प्रकाश, तुलेस बुडेक ललित पटेल राकेश पटेल पुरुषोत्तम साहू टिकेश्वर साहू सोहन लाल यादव रवि लाल निर्मलकर मीना पटेल और रूपा चतुर्वेदी का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

