किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
पुलिस को चकमा देने के लिये कबाडी समान के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा

महासमुन्द– छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने समस्त थाना चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। कि पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक आयशर ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये हरियाणा व दिल्ली की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल अति0 पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा थाना कोमाखान प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी खरियाररोड़ की तरफ से 01 आयशर की 06 चक्का ट्रक क्रमांक HR 74 A 6560 महासमुन्द की ओर आ रही थी। मुखबिर सूचना अनुसार एक आयशर ट्रक टेमरी नाका के पास पहुचा टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) रिजवान सक्का पिता बसरूद्दीन सक्का उम्र 20 वर्ष सा. झिमरावत थाना पिनगुवा जिला मेवात हरियाणा तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) निजाकत सक्का पिता रधुवीर सक्का मुसलमान उम्र 28 वर्ष सा. झिमरावत थाना पिनगुवा जिला नउ मेवात हरियाणा का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व ट्रक में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में गोभी कबाडी समान से पुरा भरा हुआ था। संदेह होने पर जिनको हटाकर वाहन की चेकिंग किया तो उसमें उपर पुरी तरह से कबाडी समान भरा हुआ था कबाडी समान को हटाने के बाद नीचे बोरीयों भरा हुआ मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 28 प्लास्टिक बोरीयों में 700 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 07 क्विंटल गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मेवात, हरियाणा ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही किया जा रहा है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, महासमुंद श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू के निर्देशन मे एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री कपिल चन्द्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, सउनि शिवप्रसाद , प्रआर जागेश्वर ठाकुर आर. कृष्णा पटेल, हरीश साहू, योगेश ध्रुव, कुलेश्वर साहू, विकास साहू के द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी –
(01) रिजवान सक्का पिता बसरूद्दीन सक्का उम्र 20 वर्ष सा. झिमरावत थाना पिनगुवा जिला मेवात हरियाणा।
(02) निजाकत सक्का पिता रधुवीर सक्का मुसलमान उम्र 28 वर्ष सा. झिमरावत थाना पिनगुवा जिला नउ मेवात हरियाणा।
जप्त मशरूका –
01. एक आयशर 06 चक्का ट्रक HR 74 A 6560 कीमती 8,00,000 रूपये।
02. 28 बोरियों में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 07 क्विंटल कीमती 1,40,00,000 रूपयंे।
03. 01 नग मोबाईल ।
04. नगदी रकम 5,500/- रूपयें।
कुल कीमती 1,48,05,500 रूपये (एक करोड़ अढतालिस लाख पाॅच हजार पाॅच सौ रुपये)
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

