दुष्यंत का किया सम्मान डॉ ललित मखीजा ने

बिलासपुर (विजय दुसेजा वायरलेस न्यूज़) कोटा के आसपास के वनवासी क्षेत्रों यथा मोहतरा , धनरास , करगीकला , लिटिया , गोबरीपाट व साजापानी में कोरोना के विरुद्ध व शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चला कर सीमित संसाधनों के बावजूद सेनेटाइजर मास्क वितरण स्वयं कालेज में अध्ययन के बाद बचे समय में गांव के बच्चो को एकत्र कर निशुल्क पढ़ाने वाले इस संसाधन हीन युवा *दुष्यंत धुलिया* को प्रख्यात नेत्र चिकित्सक व विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा एक नई पहल के मार्गदर्शक डा ललित माखीजा जी ने *प्रशस्ति पत्र* देकर प्रोत्साहित किया - तत्पचात संस्था की संयोजिका रेखा आहूजा ने इस प्रतिभाशाली युवा को *स्मृति चिन्ह* व वितरण हेतु मास्क प्रदत्त करते हुए भविष्य में भी हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी , माधव मजूमदार व राम हिंदुजा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

