स्काउट रोको अउ टोको टीम भीड़-भाड़ वाले जगहों पर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया
लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंश, टीका लगाने एवं बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित किया
जशपुरनगर:-जिला कलेक्टर रितेश अग्रवाल पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद के निर्देशन में आज रविवार को यूनिसेफ और स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वाधान में आज में रोको अउ टोको अभियान का कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया.
स्काउट एवं गाइड के छात्र छात्राओं के द्वारा आज जशपुर बस स्टेण्ड, महराजा चौक, वालाजी मंदिर, स्टेट बैंक,पुरानी टोली एवं स्थानीय साप्ताहिक बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसके अंतर्गत भारत स्काउट गाइड टीम के द्वारा कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए लोगों को मास्क लगाने, प्रथम, द्वितीय डोज एवं बूस्टर डोज लगाने एवं सोशल डिस्टेंश का पालन करवाने के लिए अनुरोध कर जागरूक भी किया .इस आयोजन में मुख्य आयुक्त हरि प्रसाद साय,सहायक संचालक सरोज खलखो,सचिव कल्पना टोप्पो,संयुक्त सचिव सरीन राज, यूनिसेफ जिला समन्वयक अनिल बघेल,एडिपीओ बी पी जाटवर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रदीप यादव, अजीत शुक्ला, सुरेश तिर्की,टुन्नू गोसाई,लालमन साय, भूपेंद्र सिँह ,श्रीनाथ राम एवं भारत स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

