शोशल मिडिया में कड़े कटाक्ष और टिप्पणी करने वाले दूरदर्शी नेता माने जाते है ओम शर्मा
प्रखर वक्ता और मेरे मार्गदर्शक हैँ ओम शर्मा,उनके आने से कांग्रेसजनों को मिलेगा सही मार्गदर्शन: युड़ी मिंज
जशपुर :आज रायपुर से लौटते हैं संसदीय सचिव युड़ी मिंज ने भाजपा नेता ओम शर्मा जी की कांग्रेस में घर वापसी करा कर सबको हैरान कर दिया किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ओम शर्मा वापस कांग्रेस में आएंगे पर युड़ी मिंज के व्यवहार नेतृत्व क्षमता उन्हें वापस कांग्रेस में ले आई.
संसदीय सचिव युड़ी मिंज ने कहा की भाजपा की दीवार धीरे धीरे दरक रही है जिसका प्रमाण आज देखने को मिल रहा है उन्होंने मंच से घोषणा किया कि वर्ष 2009 में भाई ओम शर्मा कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में चले गए थे,आज फिर से कांग्रेस में हम सबके कार्य से प्रभावित होकर कांग्रेस में घर वापसी कर रहे हैँ. हम उनका दिल से कांग्रेस में स्वागत करते हैँ उनका सम्मान करते हैँ उन्होंने कहा की भले ही वो हमारी विरोधी पार्टी में थे परन्तु उनका मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है कुनकुरी के विकास के लिए वे हमेशा आगे आकर प्रेरित करते रहे मार्गदर्शन देते रहे हैँ.ओम शर्मा जी एक कुशल वक्ता और एक दूरदर्शी नेता है आज से उनके मार्गदर्शन में हम काम करेंगे उनका सहयोग हमें मिलेगा ऐसी आशा है.
कांग्रेस में घर वापसी करने के बाद ओम शर्मा ने कहा कि कुनकुरी विधायक युड़ी मिंज के काम करने के तरीके से प्रभावित हूँ उनके द्वारा जो संगठित कर नेतृत्व करने और सबको नेतृत्व देने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की कला हैँ वह अद्भुत है उनके द्वारा दूरगामी सोंच रखकर काम किया जाता है जो कुनकुरी के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा उनके साथ मिलकर काम करना है कुनकुरी के विकास के लिए समर्पित हूँ सभी को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने विश्वास और प्रेम के साथ मुझे साथ में काम करने का अवसर दिया है.
जिले के कुनकुरी में आईटी सेल के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुनकुरी विधायक व संसदीय सचिव यू डी मिंज ने मंच से भाजपा नेता ओम शर्मा को मंच पर बुलाया और जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ,कांग्रेस प्रवक्ता अद्याशंकर त्रिपाठी एस.इलियास, सुखदेव साय, अंजना मिंज हंशराज अग्रवाल,महेश त्रिपाठी,नीरज पारीक सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने बड़े सम्मान के साथ उंन्हे मंच पर लाया और फूल माले के साथ स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस में घरवापसी करवा दिया।
ज्ञात हो की ओम शर्मा 2009 से पहले कांग्रेस पार्टी में थे, वर्ष 2009 में भाजपा के स्व दिलीप सिंह जुदेव के समक्ष भाजपा में प्रवेश कर लिया था । उसके बाद से लगातार वह भाजपा के जिम्मेदार पदों का निर्वहन करते रहे । बीते कुछ वर्षों से वह भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक का पद सम्हाल रहे थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

