रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)
नगर निगम के पूर्व सभापति व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष पाण्डेय ने रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटानाओं में लगातार वृद्धि एवं मृत्यु के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की उदासीनता को कारण बताया है। जिले में सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात समितियों की बैठके नियमित रूप से न होना एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय के संबंध में कारगर प्रयास न किये जाने का कारण बताया है। सुभाष पाण्डेय ने वर्तमान वर्ष में पिछले वर्षो की अपेक्षा सड़क दर्घटनाओं में सौकड़ों लोगों की मौत हुई है। जो कि छत्तीसगढ़ में रायगढ़ का स्थान प्रथम रहा है। इसके लिए न केवल प्रशासन के अधिकारी वरण सत्ता रूट दल के जनप्रतिनिधि मंत्री, विधायक गण भी जिम्मेदार है। रायगढ़ जिला मुख्यालय से सारंगढ़ मार्ग, बिलासपुर मार्ग, घरघोड़ा जशपुर मार्ग एवं ओडिशा मार्ग में आये दिन सड़क दुर्घटनाओं से लगातार जनहानि हो रही है। भारी वाहनों के गति में लगाम लगाने का काम यातायात विभाग के द्वारा नही किया जा रहा है। ट्रांसपोर्टस एवं परिचालकों (ड्राईवर) के उपर भी समुचित कार्यवाही का अभाव है। राष्ट्रीय राज्यमार्ग एवं राज्य मार्ग में सड़कों के निर्माण के समय दो पहिया, चार पहिया वाहनों के लिए सर्विस रोड का निर्माण किया जावें तो लगातार दुर्घटनाओं के वृद्धि को रोका जा सकता है। जिला प्रशासन से मांग की है कि शिघ्र ही सड़क
दुर्घटनाओं की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

