गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री मनोज सिंह मंडावी करेंगे ध्वजारोहण
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 23 जनवरी 2022) 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री मनोज सिंह मंडावी प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे एवं संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह प्रात: 9 बजे मिनी स्टेडियम में शुरू होगा। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री मंडावी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। इसके पश्चात वे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त परेड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा एवं मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह में उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री मनोज सिंह मंडावी विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

