रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़):- तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद हिंद फौज के नेतृत्व कर्ता, भारतरत्न नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को जिला कांग्रेस कमेटी में रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक, रायगढ़ नगर निगम की महापौर जानकी काटजू और कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला की अगुवाई में मनाया गया। सर्वप्रथम रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने मिलकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने भी एक-एक कर अपनी-अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उसके पश्चात छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र, जन-जन में लोकप्रिय, छत्तीसगढ़ की संस्कृति के उद्धारक, छत्तीसगढ़ के विकास पुरुष, छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के जन हितेषी कार्यों से प्रभावित होकर और युवाओं के प्रेरणा स्रोत, रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक के विकास कार्यों से प्रभावित एवं रायगढ़ नगर निगम की महापौर जानकी काटजू के द्वारा रायगढ़ नगर निगम में किए गए जन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित एवं रायगढ़ शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला के संगठनात्मक क्षमता के परिणाम स्वरूप सैकड़ों युवाओं ने आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के शुभ अवसर पर कांग्रेस का दामन थामा। सभी युवाओं को रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष शहर दीपक पांडेय, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि अशरफ खान सब ने मिलकर कांग्रेस का गमछा पहनाकर सभी युवाओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।
युवा शक्ति अदम्य शक्ति का परिचायक है- प्रकाश नायक
सभा को रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि, सर्वप्रथम मैं आज महान क्रांतिकारी, युवाओं में जोश भरने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनकी जयंती पर सादर नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उसके बाद मैं कहना चाहूंगा कि छत्तीसगढ़ में हमारे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है सभी लोग खुशहाल हैं और प्रदेश को लगातार देश स्तर में पुरस्कृत भी किया जा रहा है जो साक्षात प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर है। इन सभी से प्रभावित होकर लगातार आम जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ता ही जा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण आज के इन युवाओं द्वारा किया जा रहा काँग्रेस प्रवेश है। इस क्रम को हमें बरकरार रखना है। मैं सभी को काँग्रेस पार्टी में स्वागत करता हूँ और आशा करता हूँ कि, आप सभी युवा मिलकर काँग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपनी उर्जा का इस्तेमाल करेंगे। जिससे पार्टी और संगठन मजबूत बने। युवा ही ऐसी शक्ति है जो जिस तरफ होती है उसका पलड़ा हमेशा भारी होता है। मुझे खुशी है कि आप युवाओं ने हमारी पार्टी को चुना।
युवा ही देश की रीढ़ है- जानकी काटजू
उसके पश्चात सभा को रायगढ़ नगर निगम की महापौर जानकी काटजू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि, आज भारत के महान सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के शुभ अवसर पर मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ और साथ ही साथ आज के इस शुभ अवसर पर काँग्रेस पार्टी में प्रवेश कर रहे सैकड़ों युवाओं का मैं काँग्रेस पार्टी में स्वागत करती हूँ। आप आइए और काँग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करिए। जहाँ भी हम लोगों की जरूरत पड़े, काम पड़े हमें बेझिझक बताइए। हम हर संभव आपकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इन्हीं बातों के साथ में पुनः एक बार आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।
देश को अगर कोई बचा सकता है तो वह है देश के युवा- अनिल शुक्ला
सभा को जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि, आज बड़ा ही शुभ दिन है क्योंकि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। सबसे पहले मैं उन्हें नमन करता हूँ और आज ही सैकड़ों युवाओं ने हमारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री के विकास कार्यों, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के युवाओं प्रति अच्छी सोच और रायगढ़ नगर निगम की महापौर जानकी काटजू के द्वारा निगम स्तर में किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर इन युवाओं ने काँग्रेस पार्टी का दामन थामा है। मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ और मैं कहना चाहता हूँ कि, देश आज जिस स्थिति में पहुंच गया है, उसको अगर कोई बचा सकता है या बना सकता है तो वह है देश का युवा। काँग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है। जिसने देश की आजादी में भी सबसे बड़ा योगदान दिया। कांग्रेस के 70 सालों के विकास फलस्वरुप आज भारत विकसित और विश्व स्तर के देशों में नाम शुमार हो पाया है। आज की बीजेपी सरकार भाई को भाई से लड़ा रही है। हिंदू-मुस्लिम का खेल खेल रही है। साथ ही देश की संपदा को ही बीजेपी बेचने का काम कर रही है। कुछ पूंजीपति साथियों को देश की संपदा बेचते जा रही है। आप युवा अगर अपने आप को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के तौर पर महसूस कर देखें तभी बीजेपी के मंसूबों को आप समझ पाएंगे और देश की विरासत को बचा पाएंगे।
आज जिन लोगों ने काँग्रेस पार्टी का दामन थामा। उनमें अल्ताफ खान, राज आमीन, आसिफ हार्मनी, शाहबाज खान,अयान खान,जुनैद खान,अब्दुल मोहसीन, मो. काजिम, मो. फारुख, मो. असरार, मो. रिजवान, जावेद साबरी, मो. अबरार, कलीम रजा, जुबेर अली, मिर्जा अंसार, मो. सलमान, पुरद्दीन खान, मिर्जा सुल्तान, कामरान खान, रेहान वारसी, शेख मोहम्मद, आरिफ खान, शेरा खान, मो. कैफ, अल्ताफबुद्दीन, शेख मोहम्मद जुहैद, शेख मोहम्मद, मीत वर्मा, शाहबाज खान, मोहम्मद पुंज, अजहरुद्दीन, मो. अर्स, मो. समद, नदीम सरवर, शहजाद अनवर, अजहर खान, सोनू वर्मा, मनमीत सिंह, मो. तबरेज, मो. फरीद, फहीम रजा, मो. राजा, मो. शबीर खान, हेमंत देवांगन, मो. शाहवाज खान सहित सैकड़ों युवाओं ने काँग्रेस प्रवेश किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला कांग्रेस कमेटी शहर के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष शहर दीपक पांडे, विधायक प्रतिनिधि मो. अशरफ खान, ब्लॉक अध्यक्षों मदन महंत-विकास ठेठवार, संतोष चौहान, गणेश गोरे, अमृत काटजू, वसीम खान, शैलेश मनहर, शेख ताजिम, सतीश मानिकपुरी, रोहित महंत, प्रकाश चौहान, अजय साहू, राधा, केवरा बाई यादव, घासीदास महंत उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

