🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ईवनिंग वाॅक पर निकली महिला से सोने के चैन की छिनताई
बंदूक की नोक पर दो बाईक सवारों ने दिया घटना को अंजाम

On: February 8, 2022 4:57 AM


रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । सोमवार की शाम ईवनिंग वाॅक पर निकली महिला के साथ बाईक सवार अज्ञात लोगों के द्वारा हथियार के दम पर आभूषणों की लूट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज शाम शहर की एक संभ्रांत महिला ईवनिंग वाॅक पर गणेश तालाब निकली थी इसी दौरान बाईक सवार लोगों के द्वारा महिला से पता पूछने के बहाने हथियार की नोक पर आभूषणों की लूट कर ली गई है।
पीड़ित के परिजन शिव अग्रवाल ने बताया कि उनकी सास गणेश तालाब धुमने के लिए निकली थी इसी दौरान बाहर खडे एक व्यक्ति ने उनसे कहीं का पता पूछा इसी दरम्यान पीछे से एक और व्यक्ति आया और उसके द्वारा बंदूक की नोक पर आभूषण लूटकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाना में दर्ज करा दी है। घटना के बाद से पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेल खंगालते हुए आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। शहर के गणेश तालाब और महिला समृद्वि बाजार जैसे भीड भाड़ वाली जगह पर दिनदहाड़े सोनें के चैन की छिनताई की घटना ने एक तरफ जहां रायगढ़ पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं तो दूसरी ओर इस धटना ने शहर के जागरूक लोगों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी है कि कहीं उनका शहर भी बड़े महानगरों की तर्ज पर आराजक माहौल की ओर तो नही बढ़ रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment