🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नव संकल्प प्रशिक्षण संस्थान जशपुर के सुपर सिक्सटी विशेष क्लास के आयोजन के लिए पंजीयन प्रारम्भ

On: February 12, 2022 10:16 AM

जशपुर (वायरलेस न्यूज़)
जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के डी एम एफ मद से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान में बैंकिंग ,

एसएससी,पीएससी, रेलवे,व्यापम के परीक्षा की तैयारी के लिए सुपर सिक्सटी स्पेशल क्लास आरम्भ किया जा रहा है।इसके लिए संस्थान के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने बताया, कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षित बेरोजगार छात्र छात्राओं को बैंकिंग, रेलवे,एयरफोर्स,एसएससी एवम विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी और शासकीय क्षेत्र में शासकीय सेवा प्राप्त करने की दिशा में 60 छात्र छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिसमे से मेधावी 30 छात्र और 30 छात्राओं को इस विशेष प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जायेगा।इन्हें संस्थान में निःशुल्क भोजन सहित आवासीय व्यवस्था प्रदान की जायेगी। इसके लिए प्रतिभागियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी,प्रवेश परीक्षा का फॉर्म गूगल फॉर्म से ऑन लाइन लिंक साथ ही ऑफलाइन प्रारूप में सम्बंधित परीक्षा केंद्र के विकास खंड शिक्षा अधिकारी,अनुविभागीय अधिकारी,महाविद्यालय के प्राचार्य अथवा इसमें दिए हुए प्रारूप में भर कर परीक्षा केंद्रों में जमा किया जा सकता है।इसके लिए अंतिम तिथि 21 फरवरी 2022 है,24 फरवरी 2022 को सम्बंधित परीक्षा केंद्रों में 1 बजे 2 बजे तक आयोजित होगा। प्रवेश फॉर्म लिंक – https://forms.gle/zFk8a9S5P6Aoms2R7 प्रशासन के द्वारा इस अभिनव प्रयोग से पूर्व में सैकड़ों प्रतिभागी विभिन्न शासकीय पदों पर सहायक प्राध्यापक,एयर फोर्स, थल सेना, राज्य प्रशानिक सेववधिकारियों के रूप में चयनित हो चुके हैं।हाल में ही जारी मंडी निरीक्षक परीक्षा में संस्थान के छात्र दीपक कुजूर का चयन अपने वर्ग में 25 वां स्थान में हुआ है ,संस्थान में अपने साधन से ही रहकर विगत 2 वर्षों से सतत रूप से अध्ययनरत फरसाबहार के कृषि पृष्टभूमि से जुड़े परिवार के छात्र दीपक कुजूर जो 2 बार psc मैन्स की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं साक्षात्कार में शामिल होकर लगातार प्रयासरत हैं ने बताया की संस्थान के अध्यापन की सुनियोजित अध्यापन प्रबंधन और मार्गदर्शन से मुझे यह सफलता प्राप्त हुई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के इस हेतु निर्धारित योग्यता के अंतर्गत ऐसे छात्र छात्रा जो प्रतियोगी परीक्षा की पात्रतानुसार योग्यता 12 वीं एवम स्नातक उत्तीर्ण हों और अन्य संस्थागत अध्ययन नही कर रहे हों सुपर 60 के चयन हेतु पात्र होंगे ।संस्थान में चयन के लिए के सभी योग्य शिक्षित प्रतिभागी रेलवे,एयरफोर्स,एसएससी,पीएससी,व्यापम की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा ,मेरिट क्रम के आधार पर प्रथम 30 छात्र एवम प्रथम 30 छात्राओं को निःशुल्क आवासीय व्यवस्था प्रदान की जायेगी ।जो छात्र पूर्व में पीएससी प्री व्यापम या अन्य प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हों वह सीधे इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं।प्रवेश परीक्षा 100 अंक के होंगे जिसमे रीजनिंग,इंग्लिश,मैथ्स,एवम सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न शामिल होंगे,प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे जो स्नातक स्तर एवम हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण प्रतिभागियों के लिए अलग अलग होगा।प्रतिभागियों के सुविधा की दृष्टि से 24 फरवरी को आयोजित 1 घण्टे की यह प्रवेश परीक्षा 1 बजे से 2 बजे तक क्रमशः चार विकास खंडों में स्थित शासकीय महाविद्यालय बगीचा,शासकीय महाविद्यालय पत्थलगाव,शासकीय महाविद्यालय कुनकुरी एवं जशपुर के शासकीय एन ई एस महाविद्यालय में आयोजित होंगे। चयनित प्रतिभागियों को प्रतिदिन नियमित रूप से क्लास ,डाउट क्लास,लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी,साप्ताहिक टेस्ट परीक्षा,मोटिवेशनल क्लास,रिसोर्स पर्सन क्लास,एवम उत्कृष्ट कोचिंग संस्थानो के विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन कराया जायेगा।आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज भी क्रमशः आयोजित किये जायेंगे।24 फरवरी को प्रवेश परीक्षा के परिणाम 27 फरवरी को जारी किये जायेंगे । चयनित प्रतिभागियों को प्राचार्य नव संकल्प द्वारा आवासीय व्यवस्था सहित अध्यापन के लिए सूचित किया जायेगा।प्रवेश परीक्षा में पूर्व पंजीकृत प्रतिभागियों के साथ ही इस संस्थान में अध्यापन के इच्छुक प्रतीभागी संस्थान के विषय विशेषज्ञों के सम्पर्क मोबाइल क्रमांक 9479240003 एवम 9974199739 पर सम्पर्क का सकते हैं। अथवा सीधे फॉर्म जमा कर सकते है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment