🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज़: कानन पेंडारी जु में मादा हिप्पोपोटामस की हार्ट अटैक से हुई मृत्यु, 2021 को भुवनेश्वर नन्दनकानन से लाई गई थी

On: February 12, 2022 1:43 PM

कानन पेंडारी जु में मादा हिप्पोपोटामस की हार्ट अटैक से हुई मृत्यु, 2021 को भुवनेश्वर नन्दनकानन से लाई गई थी

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आज दिनाँक कानन पेंडारी जुलाजिकल गार्डन बिलासपुर में एक मादा हिप्पोपोटामस की अकस्मात मृत्यु प्रातः 11 बजे के मध्य हो गई ।

उक्त मादा हिप्पोपोटामस की उम्र लगभग 4 वर्ष थी। उक्त मादा हिप्पो को फरवरी 2021 में नन्दनकानन भुवनेश्वर से लाया गया था। जु कीपर के अनुसार उक्त मादा हिप्पो आज प्रातः 9.30 बजे हरा चारा खाया था उक्त मादा हिप्पो के मृत्यु के पश्चात पोस्टमार्टम प्रक्रिया सांयकाल 4 से 5 बजे तक संचालक अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर
रिजर्व बिलासपुर, अधीक्षक एंव परिक्षेत्राधिकारी कानन पेंडारी जु की उपस्थिति में पशु चिकित्सकों की समिति गठित सदस्य डॉ आर एम त्रिपाठी , डॉ राम ओत्तलवार, डॉ अजीत पांडेय कानन पेंडारी जु के द्वारा किया गया एव परीक्षण हेतु बिसरा एकत्रित किया जाकर दफनाया गया।
पशु चिकित्सकों की समिति के द्वारा मादा हिप्पो के मृत्यु कारण प्रथम दृष्टया में हार्ट अटैक होने की संभावना ब्यक्त की गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment