बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज़ 14 फरवरी ) कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम जयश्री जैन ने सप्ताह के शुरू दिन आज जिला कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

कार्यालय खुलने के तय समय सवेरे 10 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्हें चेतावनी देते हुये शो काज़ नोटिस जारी किया गया है। सुश्री जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने इस माह से सप्ताह में 5 कार्य दिवस घोषित करते हुए हर रोज़ सवेरे 10 बजे दफ्तर खुलने का समय नियत किया है। हर कार्यालय एवं अधिकारी कर्मचारी को इसका पालन अनिवार्य रूप से करना है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका वर्मा, अधीक्षक श्री सिदार भी उपस्थित थे। आगे भी समय पर दफ्तर खुलने और आम जनता की सुविधा के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों के नियमित निरीक्षण करने को कहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

