🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मानपुर परिक्षेत्राधिकारी ने छापे मार करवाई करते हुए जप्त की वेश कीमती लकड़ी

On: September 3, 2020 6:07 PM

सवाददाता -बाबा पाठक

ताला -बांधवगढ़ (वायरलेस न्यूज़) विश्व विख्यात बांधवगढ़ नेशनल पार्क के परिक्षेत्र मानपुर (बफर) के बीट नौगमा अंतर्गत कटहार निवासी (1)गंधारी पिता बुदइया प्रजापति (2)वंशधारी पिता बुदइया प्रजापति (3)रामचरण पिता गंधारी प्रजापति -के घर पर सर्च कर लगभग 02.000 घन मीटर चिरान एवं लट्ठा वेश कीमती लकड़ी जप्त किया गया है। तथा वन अपराध प्रकरण क्र. 7653/23 दिनांक 03/09/202 0 से प्रकरण पंजीबद्ध कर वन अधिनियमो के तहत विधिवत जांच कार्यवाही की गई है। उपरोक्त कार्यवाही श्री मान क्षेत्र संचालक विसेंट रहीम, उपसंचालक श्री सिद्धार्थ गुप्ता बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व उमरिया के निर्देशन मे एवं उपवनमंडलधिकारी मानपुर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी मानपुर (बफर) पवन ताम्रकार, वन परिक्षेत्राधिकारी पतौर अमरीश पांडेय, एवं वन परिक्षेत्राधिकारी (कोर) पराग सेनानी, एवं उनके टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment