🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कबीरधाम कलेक्टर , वनमंडलाधिकारी सहित कई अधिकारियों के द्वारा रोपित पौधे सूखे

On: September 3, 2020 5:47 PM

कलेक्टोरेट कार्यालय स्थित कबीरवाटिका में अधिकारियों ने किया था पौधरोपण

कवर्धा-(भुवन पटेल वायरलेस न्यूज़ ) जहां एक ओर पर्यावरण को बचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी कलेक्टोरेट परिसर में ही स्थिति कबीरवाटिका में तत्कालीन कलेक्टर श्री अवनीश शरण व वनमंडलाधिकारी दिलराज प्रभाकर सहित कई अधिकारी -कर्मचारियों द्वारा लगाए पौधे सुख गए हैं, तो कुछ को मवेशी खा गए। जाहिर है कि अफसरों ने भी पौधरोपण कर अपने कार्य की इतिश्री कर ली और पौधों की सुरक्षा के लिए गंभीरता नहीं दिखाई।

गौरतलब है कि कलेक्टोरेट परिसर स्थिति कबीरवाटिका में जिले के सभी अधिकारियों -कर्मचारियों ने पौधरोपण किया था । इसके बाद सुरक्षा की जिम्मेदारी वनविभाग का था ।भारी संख्या में अधिकारियों ने पौधे लगाए हालांकि पौधरोपण के दौरान अधिकारियों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की बात कही थी लेकिन वर्तमान में अधिकांश पौधे सुख गए हैं ।

वनमंडलाधिकारी के रोपित पौधे सूखे
जिले में वनों की सुरक्षा व प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा वन विभाग के द्वारा ही किया जाता है लेकिन यहां तो वनविभाग के सबसे बड़े अफसर व तत्कालीन तेजतर्रार कलेक्टर अवनीश शरण के द्वारा रोपित पौधे ही सुख गए हैं । पौधे तो सुख गए लेकिन वहां पर अधिकारियों के नाम का प्लेट अभी भी खड़ी है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment