🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

On: September 3, 2020 5:39 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(वायरलेस न्यूज़) कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए चिकित्सको को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला अस्पताल में नियमित रूप से साफसफाई की व्यवस्था का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने तथा कोविड सुरक्षा संबंधी मापदंडों का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में चिकित्सकीय स्टाफ तथा सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिसका लाभ जिले के ग्रामीण तथा आदिवासी बाहुल्य जनता को मिल पाएगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिले के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने के सम्बन्ध मे निर्देश दिए। उन्होंने जिले के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सको को निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने एक्स रे मशीन का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि एक्सरे मशीन की उपलब्धता से अब जिले के निवासी अपने क्षेत्र में ही हड्डी से संबंधित विकारों की जांच करा सकते हैं। एक्स-रे मशीन लग जाने से अब हड्डी टूटने एवं फ्रैक्चर की तकलीफों से जूझ रहे लोगों की जांच व इलाज जिले में ही किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता जिला अस्पताल में सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए नयी अत्याधुनिक एक्सरे मशीन जिला अस्पताल गौरेला में लगाई गई हैं। जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन लग जाने से हड्डियां टूटने, फ्रैक्चर एवं दुर्घटना में अस्थि-विकारों से पीड़ितों का स्थानीय स्तर पर ही इलाज हो सकेगा। जिले के लोगों को इनके उपचार के लिए अब बड़े शहर या अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में इस सुविधा से आर्थिक कारणों से इलाज के लिए बाहर नहीं जा सकने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अजीत बसंत, एसडीएम श्री मयंक चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment