राजकीय शोक के दौरान बाजेगाजे के साथ जनता के बीच पंहुंचे विधायक
किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुंद- देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के विगत दिनों निधन हो गया उसके बाद छत्तीसगढ़ में 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है राजकीय शोक के दौरान तिरंगा ध्वज आधा झुका रहता है इतना ही नहीं सार्वजनिक समारोह उत्सव आदि का आयोजन भी नहीं किया जा सकता। लेकिन छत्तीसगढ़ के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में तमाम नियम कायदे को ताक पर रखकर राजकीय शोक के दौरान ही यहां के प्रमुख निर्वाचित जनप्रतिनिधि
बाजे गाजे के साथ अपनी स्वागत कराने से नहीं चूकते हैं। दरअसल सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के छूईपाली अंचल में कुछ लोगों का कांग्रेश प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जाहिर सी बात है लोगों के कांग्रेस प्रवेश से पार्टी के नेता इस कदर उत्साही हो गए कि राजकीय शोक को भी भूल गए और उत्साह के माहौल में बाजे गाजे के साथ कार्यक्रम भी आयोजित करवा दिए। राजकीय शोक के दौरान जब नेता अपनी मर्यादा भूल जाएं तब आम जनता कैसे नियम कायदों का पालन कर पाएगी यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है , वहीं दूसरी और क्या नियम कायदे सिर्फ जनता के लिए ही बनाए जाते हैं ? निश्चित तौर पर बड़ा सवाल है लेकिन शासन सत्ता सब उनका है लिहाजा इनके लिए “जिसकी लाठी उसकी भैंस” कहावत चरितार्थ होती है । हम आपको बताते चलें कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणव मुखर्जी (दिवंगत) जाहिर तौर पर महामहिम राष्ट्रपति बनने के पूर्व तक कांग्रेस पार्टी की उच्च प्रतिष्ठित नेता रहे जिन्होंने कांग्रेस को सींचा है लेकिन उनके निधन के बाद कांग्रेस पार्टी से ताल्लुकात रखने वाले जनप्रतिनिधि ही जब मर्यादा को भूल जाए तब इसे क्या कहेंगे…? सवाल उठना लाजिमी है । ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार है सवाल के जवाब भी सत्तधीशों को ही ढूंढने होंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

