बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ )शहर के सभी दुर्गा उत्सव समिति वालों ने जिला प्रशासन बिलासपुर को ज्ञापन देते हुए गाइडलाइन जारी करने का अनुरोध किया जैसा कि मालूम हो कि हमारा बिलासपुर शहर दुर्गा पूजा मनाने में देश के अग्रणी शहरों में एक जाना जाता है, कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन को गाइडलाइन जारी करने के लिए आज सभी बिलासपुर के दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने एडिशनल कलेक्टर बीएस उइके के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द गाइडलाइन जारी करने के लिए अनुरोध किया हैजैसा कि मालूम हो कि बिलासपुर एक धार्मिक नगरी है बिलासपुर की पहचान यहां होने वाले दुर्गा उत्सव लगभग 50 वर्षों से भी अधिक समय से है ,दुर्गा उत्सव बिलासपुर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है.। वर्तमान समय में कोरोना महामारी का है और शासन प्रशासन के द्वारा समय-समय पर विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं.
इसलिए सभी समिति वालों ने जिला प्रशासन से निवेदन किया है कि आगामी कुमार नवरात्र 17 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली है, नगर में लगभग 50 से अधिक समितियां हैं जो दुर्गा उत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से संचालित करती है इसलिए सभी समिति वालों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि आवश्यक दिशा निर्देश गाइडलाइन जारी करें ताकि हम सभी समिति वालों को इसकी तैयारी के लिए समय मिल जाए जिला प्रशासन जो भी गाइडलाइन जारी करेगी सभी समिति वाले उसका पूरा धपालन करेंगे.ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से उपस्थित थे कृष्ण मोहन पांडेय,आशीष सोंथालिया, रौशन सिंह,बिजेंद्र तिवारी,मंटू दीक्षित
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

