🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पब्लिक वॉइस की मुहिम से बीजापुर और सुकमा के बाढ़ प्रभावितों को मिल रही मदद,

On: September 3, 2020 4:17 PM

कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने भी किया सहयोग

जगदलपुर 03 सितंबर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ विगतों दिनों बीजापुर और सुकमा में बाढ़ की वजह से भारी तबाही हुई थी जिससे जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया था लोगों का बहुत नुकसान भी हुआ था जिसे लेकर कई संघ संगठन मदद के लिए आगे आ रहे है।सामाजिक संस्था पब्लिक वॉइस भी मुहिम मदद के माध्यम से बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के कोशिश में लगे हुये है। जिसमें लोगों से कपड़े, चप्पल, जूते, गर्म कपड़े, खादय व आवश्यक सामग्रियां सहित सहयोग राशि जुटाया जा रहा हैं।पब्लिक वॉइस के प्रकोष्ट वूमेन वॉइस की अध्यक्षा ज्योति गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा आवश्यकत व दैनिक उपयोगी सामग्रियाँ जुटाई जा सके। उन्होंने आगे कहा कि सहयोग राशी के माध्यम से जो भी राशी इकट्ठे होगी उससे भी आवश्यक सामग्रियाँ खरीद कर प्रभावित गाँव अथवा जिला प्रशासन बीजापुर और सुकमा को सौंपा जाएगा।पब्लिक वॉइस के सदस्य इमरान बरवटिया और अविलाश भट्ट ने कहा कि लोगों से काफी सहयोग मिल रहा है। हमारी लोगों से अपील है कि विपदा की घड़ी मे अधिक से अधिक सहयोग करें। मुहिम सतत जारी रहेगा।इस दौरान ज्योति गर्ग, परमेश राजा, गोपाल तीरथानी, मितेश पाणिग्राही, गणेश राव, अविलाश भट्ट, इमरान बरवटिया रोहित सिंह आर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment