रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) बड़े रामपुर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल अपने नित नवीन प्रयोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है, लॉक डाउन के बाद से ही महामारी की वजह से स्कूल भले ही बंद हों पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की गतिविधियाँ लगातार चालू रहीं तथा अपने ही अंदाज़ में चाहे वो शैक्षणिक गतिविधियाँ हों या अन्य विविध गतिविधियाँI
शिक्षकों तथा विद्यार्थियों नें लगातार लॉकडाउन की चुनौतियों को स्वीकारा है अपितु उसके आगे बढ़
शिक्षा का मार्ग अवरुद्ध नहीं होने दिया तथा सुचारू रूप से नवीन व्यवस्था के तहत स्वयं को ढालने का सफल प्रयास भी किया, इसी कड़ी में नव वर्ष २०२१ का प्रारंभ विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ किया इस हेतु विद्यालय ने ऑनलाइन मंच की व्यवस्था की जहाँ कक्षावार बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी तथा नव वर्ष का स्वागत किया I इस मनमोहक कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, कविता एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जिसे विद्यालय के सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने वर्चुअल माध्यम से देखा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

