🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जिले में बारदानें की व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री सिंह ने ली अहम बैठक,15 फरवरी तक धान का उठाव पूरा करने के दिए निर्देश

On: January 6, 2021 1:51 PM

रायगढ़, 5 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जिले में धान खरीदी हेतु बारदाने की उपलब्धता बनाये रखने के लिये सेवा सहकारी समितियों के ब्लाकवार प्रतिनिधि, सहकारिता, खाद्य, डीएमओ, मिलर्स व ट्रांसपोर्टर्स की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें उन्होंने मिलर्स व ट्रांसपोटर्स को निर्देशित किया कि जारी डीईओ के विरूद्ध उठाव करें तथा अनुपातिक रूप से बारदाने समितियों को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक धान का उठाव पूरा कर लिया जाये।
कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों से किसानों को स्वैच्छिक रूप से जूट बारदाना प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिये कहा। साथ ही समितियों को भी अपने स्तर पर जूट बारदानें उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। धान खरीदी के लिये प्रदान किये गये प्लास्टिक बोरो के पुन: उपयोग की अनुमति शासन स्तर से प्राप्त हो चुकी है। अत: मिलर्स को शत-प्रतिशत प्लास्टिक बारदानें समितियों में भेजने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने खाद्य निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत पीडीएस बारदाना जमा करवाया जाये। जिले में लक्ष्य के विरूद्ध 67 प्रतिशत खरीदी सफलता पूर्वक कर ली गई है तथा सभी विभागों के आपसी समन्वय से शेष 33 प्रतिशत की खरीदी भी पूरी कर ली जायेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment