🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है हमारी योजनायें-उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल

On: January 6, 2021 1:45 PM

रायगढ़ अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 5 जनवरी21/ उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया तथा 49 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव और गांव वासियों के विकास को ध्यान में रख के ही योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन कर रही है। बात चाहे धान के प्रति क्विंटल 2500 रुपये देने की हो, बिजली बिल आधा करने की हो या फिर सुराजी ग्राम योजनाओं के तहत ग्रामीण परिवेश के संसाधनों से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की हो, सभी का एकमेव लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जरूरत के अनुरूप अधोसंरचनात्मक विकास के लक्ष्यों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस जनसम्पर्क का उद्देश्य लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझना है, ताकि उसके अनुसार कार्ययोजना बनाकर विकास कार्यों को और गति दी जा सके।
इस दौरान मंत्री श्री पटेल के समक्ष ग्रामीणजनों ने अपनी मांगें व समस्याएं भी रखीं। जिनमें प्रमुख रूप से निराश्रित व विधवा पेंशन की मांग, राशन कार्ड निर्माण, सीसी रोड व सामुदायिक भवन निर्माण की मांग लोगों ने की। मंत्री श्री पटेल ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया तथा मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment