🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने अति संवेदनशील नक्सली प्रभावित कोलेंग,दरभा,नेंगानार के धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

On: January 6, 2021 1:37 PM

जगदलपुर 06 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आज अपने एक दिवसीय दौरे पर अति संवेदनशील नक्सली प्रभावित क्षेत्र कोलेंग एवं दरभा के धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा उनकी परेशानियों के संबंध में जानकारी ली एवं खरीदी केंद्र प्रभारियों एवं खाद्य सहित सहकारिता विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए
विदित हो कि सुदूर संवेदनशील नक्सली प्रभावित कोलेंग में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के विशेष प्रयासों से इस वर्ष ही धान खरीदी केंद्र आरंभ की गई है इससे पहले यहां के किसानों को 29 किलोमीटर दूर दरभा धान बेचने जाना पड़ता था इस वर्ष यहां 28 किसानों ने पंजीकरण कराया है जिसमें से 60% खरीदी आज तक हो चुकी है
दरभा धान खरीदी केंद्र में किसानों ने पेयजल हेतु बोरिंग की मांग की जिसपर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ने जल्द ही बोरिंग करवाने का आश्वासन दिया इस केंद्र में किसानों के धान तय मात्रा से ज्यादा तौलने की शिकायत पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों को इस तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए
विधायक के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा शहर महामंत्री अनवर खान हेमू उपाध्याय विधि विभाग जिलाध्यक्ष अवधेश झा जनपद सदस्य सोनमती नाग, सरपंच कोलेंग श्रीमती सोनादई नाग, सरपंच नेगानार बलराम, दयालु, तुलाराम,मानसिंह,सोनारू एवं राजेश दास सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं सहकारिता और खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment