🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरोना टीकाकरण के लिए निजी चिकित्सकों का भी होगा पंजीयन, 8 जनवरी तक होगा पंजीयन

On: January 6, 2021 1:32 PM

जगदलपुर, 06 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार बस्तर जिले में प्रथम चरण के कोविड टीकाकारण हेतु स्वास्थ्य विभाग के कर् अतिरिक्त जिले में अपनी सेवायें दे रहे निजी चिकित्सकों का भी पंजीयन होगा। पंजीयन के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई अन्य परिचय पत्र की आवश्यकता होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सूची तैयार कर दी गई है और यदि कोई निजी चिकित्सक छूट गए हैं तो वे अपना रजिस्ट्रेशन शुक्रवार 08 जनवरी तक बस्तर जिले के टीकाकरण अधिकारी डाॅ. सी. मैत्री से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किए जाएंगे। कोविड टीकाकरण के लिए आॅन स्पाट रजिस्ट्रेशन की सुविधा नहीं होने के कारण पंजीयन नहीं होने पर प्रथम चरण टीकाकरण से वंचित रहना पड़ेगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं निजी चिकित्सकों से निर्धारित तिथि के भीतर अपना पंजीयन कर टीकाकरण कार्य में सहयोग की अपील की गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment