🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा धरे गए रेलवे चोर और रिसीवर

On: February 17, 2022 1:51 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा धरे गए रेलवे चोर और रिसीवर:- मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में रेलवे संपत्ति की चोरी कर ने वाले तथा उसे खरीदने वालों के विरुद्ध अभियान के आदेश पर आज दिनांक को निरीक्षक भास्कर सोनी रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा उप निरीक्षक- डीके यादव तथा सहायक उपनिरीक्षक अपराध गुप्तचर शाखा एस बी दिवेदी के साथ बिलासपुर शहर में सर्च अभियान चलाया गया इस दौरान दो अलग-अलग कार्रवाई करके दो मामला दर्ज किया गया।

1.बिलासपुर रेलवे एरिया के बीसीएन डीपो से बीसीएन गाड़ी का 20 किलोग्राम बॉडी प्लेट तथा राड दो आरोपियों अजय नाथ उर्फ हनी पिता प्रकाश नाथ उम्र 24 वर्ष निवासी सीएमडी चौक वार्ड नंबर 21 विद्यानगर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (02)भोला मरकाम उर्फ लंगड़ा पिता उत्तम मरकाम उम्र 22 वर्ष निवासी झोपड़ापारा, थाना- सिरगिट्टी, जिला-बिलासपुर द्वारा बिलासपुर खपरगंज स्थित मुर्तजा कबाड़ दुकान में रिसीवर मुर्तजा अली पिता असगर अली, उम्र-21 वर्ष निवासी खबरगंज, थाना -सिटी कोतवाली ,जिला- बिलासपुर के यहां बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ कर कार्रवाई करके रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर में अपराध संख्या 05/ 22 अंतर्गत धारा रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम पंजीकृत किया गया । 02. आगे अभियान में कार्रवाई के दौरान बिलासपुर खफरगंज इलाके में ही अभियुक्त भोला मरकाम उर्फ लंगड़ा के निशानदेही पर एक अन्य कबाड़ दुकान डी.के. ट्रेडर्स डब्बू कबाड़ी के कबाड़ दुकान में रिसीवर मोहम्मद वकार ,पिता -वसीम वकार उम्र 25 वर्ष, निवासी खपरगंज वार्ड नंबर 31, थाना- सिटी कोतवाली,जिला बिलासपुर तथा प्रेम लाल विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय चेतराम विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी नाग-नागिन तालाब के पास ,थाना- सरकंडा ,जिला -बिलासपुर के पास से रेलवे संपत्ति 01 रेलवे हाइड्रेंट में लगने वाला लोहे का पाइप वजन लगभग 25 किलो का बरामद किया गया जिनके विरुद्ध बिलासपुर पोस्ट द्वारा कार्यवाही करते हुये अपराध संख्या 6 /22 अंतर्गत धारा रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम पंजीकृत किया गया ।दोनों मामले में कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 02 चोर तथा 03 रिसीवर तथा बरामद रेलवे संपत्ति का मूल्य लगभग 1350/- रुपया है। आरोपियों को आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष सभी आरोपीयों को पेश किया जिन्हें न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार बिलासपुर में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment