संकुल शैक्षिक समन्वयक की बैठक सह कार्यशाला सम्पन्न
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज़) 18 फरवरी 2022/समग्र शिक्षा अंतर्गत जिला परियोजना कार्यालय बिलासपुर द्वारा जिले के विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल स्त्रोत समन्वयक की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन प्रार्थना सभा भवन बिलासपुर में आयोजित की गयी। इसमें बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर एवं कोटा विकासखण्ड के कुल 198 समन्वयक शामिल हुए।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.के.कौशिक, जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पाण्डेय के द्वारा एजेण्डावार निर्देश एवं प्रशिक्षण दिया गया। वर्ष 2021-22 में समग्र शिक्षा अंतर्गत शालाओं को जारी किये गये शाला अनुदान की राशि शून्य बैंलेस एकाउन्ट के माध्यम से जारी किया गया है। संकुल एवं विद्यालयों में पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से आहरण संवितरण किया जाएगा। पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रोग्रामर श्री स्वपनिल दुबे एवं श्री तरूण सिंह ठाकुर द्वारा दी गई। विद्यालयों में गुणवत्ता बढ़ाने एवं उपचारात्मक शिक्षा के लिए सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सुनीता पाण्डेय द्वारा एफएलएन के अंतर्गत 100 दिवसीय पठन एवं गणितीय कौशल विकास अभियान का विद्यालयों में क्रियान्वयन किस प्रकार किया जाए, जिससे बच्चों का इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके इस पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री रामेश्वर जायसवाल, श्री अमित श्रीवास्तव, अयाज अहमद जुनजानी एवं डॉ. अखिलेश तिवारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

