एनटीपीसी कोरबा सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध

पुष्पेन्द्र श्रीवास (वायरलेस न्यूज़) एनटीपीसी अपने मूल कर्तव्य विद्युत उत्पादन के साथ साथ सामाजिक सरोकार के प्रति भी संवेदनशील है। इसी अनुक्रम में आज एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक श्री बिस्वरूप बसु ने बच्चों की शिक्षा एवं जिले में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, आईएएस को 23.5 लाख रुपए की सहयोग राशि सौंपी ।

विदित हो कि एकलव्य आवासिक आदर्श विद्यालय, छुरिकला में पढ़ रहे 55 पहारी कोरबा जनजाति के बच्चों की विभिन्न जरूरतों जैसे स्कूल बैग, वर्दी, पौष्टिक आहार, रेजीडेंशियल एवं ट्यूशन फीस इत्यादि के लिए एनटीपीसी कोरबा सहयोग प्रदान करता आया है एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। कलेक्टर महोदया ने एनटीपीसी की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

