पुलिस ने किया अपने बल को रिचार्ज पुलिस लाइन में किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास
*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 21.02.2022 को रक्षित केन्द्र के परेड ग्राउंड पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों उपस्थिति में जवानों द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया जिसे पुलिस की शब्दावली में *“बलवा ड्रिल”* भी कहा जाता है ।

एडिशनल एसपी लखन पटले द्वारा विपरीत परिस्थितियों पर उग्र हो रहे प्रदर्शनकारी/दंगाईयों से कैसे निपटे और शांति व्यवस्था कैसे नियंत्रित करें । इस संबंध मेंअपने मातहतों को विस्तारपूर्वक समझाया गया । बलवा ड्रिल में वास्तविकता लाने एएसपी के निर्देशन पर आर.आई. अमरजीत खुंटे द्वारा पुलिसकर्मियों की दो पार्टियां बनाई गई । एक पार्टी को प्रदर्शनकारी/दंगाई बनाया गया था तथा एक पुलिस पार्टी में मजिस्ट्रेट, डॉक्टर, पुलिस आर्म्स पार्टी सहित अलग-अलग पार्टियां बनाई गई थी । बलवा ड्रिल में बकायदा प्रदर्शनकारी एवं प्रशासन व पुलिस के मध्य चर्चा, समझाईश दिखाया गया । जब दोनों पक्षों के बीच बातचीत से समाधान नहीं हुआ और प्रद्रर्शनकारी/दंगाई उग्र होकर कानूनों का उल्लंघन करने लगे तब पुलिस पार्टी अश्रु गैस व अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण एवं शस्त्रों का प्रयोग प्रद्रर्शनकारी/दंगाईयों को नियंत्रित किया गया । इस दौरान प्रद्रर्शनकारी/दंगाईयों के हमले से घायल पुलिसकर्मियों का बचाव का अभ्यास जवानों द्वारा किया गया । एडिशनल एसपी लखन पटले, एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) माहेश्वर नाग एवं सीएसपी योगेश पटेल द्वारा बलवा ड्रिल में पाई गई खामियों पर विस्तृत रूप से पुलिसकर्मियों को समझाया गया और आने वाले दिनों में इसका अभ्यास कर सुधार करना बताये । बलवा ड्रिल में कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा एसडीओपी खरसिया श्रीमती निमिषा पांडे, एसडीओपी धर्मजयगढ़ दीपक मिश्रा, एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल, टीआई विवेक पाटले, मनीष नागर, अभिनव कांत सिंह, अमित शुक्ला, अमित सिंह, कृष्णकांत सिंह, एस.आर. साहू, एल.पी. पटेल, उपनिरीक्षक प्रवीण जामिंज, गिरधारी साव, जी.पी. बंजारे, डीपी साहू तथा पुलिस लाइन, थाना/चौकियों के पुलिसकर्मी, पुलिस अस्पताल के मेडिकल स्टाफ शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

