🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दिव्यांग पूर्व सरपंच को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतारा एक साथी जान बचा भागने में सफल रहा

On: February 22, 2022 11:39 AM

सूरजपुर (वायरलेस न्यूज़ ) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत जंगल मे सोमवार की देर शाम टुकुडांड निवासी एक 55 वर्षीय दिव्यांग पूर्व सरपंच को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया जबकि उसका एक अन्य साथी भाग कर जान बचाने में कामयाब रहा।

सूरजपुर वन मंडल अधिकारी के अनुसार कि टुकुडांड निवासी पूर्व सरपंच धना (55) अपने एक अन्य साथी के साथ नैनो कार में सवार होकर मसगा गांव गया हुआ था।
उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि जंगल के अंदर नजदीक में हाथी है। इस दौरान हाथी को देख धना का साथी भागने में कामयाब हो गया,लेकिन वह दिव्यांग होने के कारण भागने में असफल रहा और हाथी ने उसे कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके में पहुंच कर निरीक्षण करने के बाद मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि नियमानुसार दे दी है।शेष राशि बाद में दे दी जाएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment