राजनांदगांव।(वायरलेस न्यूज़) दोपहिया वाहनों के जरिए बेहतर पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था के मद्देनजर एस.सी.ए. एवं एल.डब्ल्यू.ए. मद से मिले 25 मोटरसाइकिल और 10 एक्टिवा वाहन व एक एंबुलेंस को आईजी दुर्ग रेंज आईजी ओ.पी.पाल. एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रक्षित केंद्र से विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इस दौरान आईजी द्वारा कहा गया कि पेट्रोलिंग को सशक्त करने के लिए इन वाहनों को थानों में दिया जा रहा है। वहीं महिला पुलिस कर्मियों के लिए गश्त के दौरान स्कूटी की व्यवस्था की गई है। चार पहिया वाहनों से पेट्रोलिंग के दौरान अपराधी गली कूचे से फरार हो जाते हैं, ऐसे में मोटरसाइकिल के जरिए पुलिस अंदरूनी गलियों तक भी पहुंचेगी।
वही पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा नई एडवांस मेडिकल एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखई गई इसके सुदूर नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों को आपात स्थिति में स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के साथ साथ अन्य मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में पुलिस त्वरित सहायता कर पाएगी। बाइक पेट्रोलिंग के शुभारंभ अवसर पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

