🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महाशिवरात्रि पर निकली देवो के देव महादेव शिव जी की अनोखी बारात

On: March 2, 2022 6:39 AM

माहौल हुआ शिव भक्तिमय

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- आज महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव जी की अनोखी बारात निकाली गई इस बारात को लेकर पूरे शहर में जबरदस्त माहौल था l आगे आगे अनोखे वेश भूषा में शिव भक्तो की टोली गाजे बाजे ढोल बाजो के साथ नाच रही थी पीछे पीछे भगवान शिव जी की सवारी थी l

इस दिलचस्प बारात को देखने पूरे शहरवासी उत्सुक नजर आए l सुमीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार देवों के देव् महादेव की बारात गौरीशंकर मंदिर से निकाली जा रही है l शिव की आराधना सबसे पहले की जाती है l शिव शक्ति ऊर्जा के स्त्रोत है l पूरी सृष्टि की बुनियाद ही शिव कृपा पर टिकी हुई है l शिव जी की यह अनोखी बारात छत्तीशगढ़िया भाई बहनों में भक्ति भाव जागृत करेगी l
यह बारात गौरीशंकर मंदिर से सुभाष चौक एस पी कार्यालय चौक बेटी बचाओ स्टेशन चौक से कलेक्टर बंगला शक्तिगुड़ी चौक हंडी चौक सिटी कोतवाली हटरी चौक गद्दी चौक पैलेस रोड होते हुए गौरीशंकर मंदिर चौक पर समाप्त हुई l शिव जी की जगह जगह आरती की गई l शिव जी की इस बारात में स्थानीय विधायक प्रकाश नायक विधायक प्रतिनिधि राजेश भारद्वाज जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी पूर्व सभापति सुभाष पांडेय पार्षद कालू कंकरवाल भाजयुमो महामंत्री सूरज शर्मा श्रीकांत सोमावार अरुण कातोरे गौतम चौधरी अंशुल टुटेजा सुरेंद्र पांडेय प्रकाश निगानिया अधीश रतेरिया शिब्बू महाराज अमित शर्मा जिम्मी अग्रवाल सुमित विद्या देवांगन गोलू यादव संजय अग्रवाल ओंकार तिवारी कुंदन दीवान अंकुर गोरख सौरभ नामदेव प्रवीण द्विवेदी सतनाम सिंह हेमकांत साहू श्रीअंश ठाकरे सोनू जाटवर सौरभ नामदेव गगन कातोरे सूरज बेरिवाल शिवम आचार्य अंशुल अग्रवाल हरीश केडिया तरनजीत भाटिया बबलू सचिन सारथी सहित सैकड़ों युवा शामिल रहे l

झलकियां

👍🏻शिव जी की बारात मे मुख्य रूप से सत्ता पक्ष से स्थानीय विधायक प्रकाश नायक व विपक्ष से जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल बतौर बाराती शामिल हुए l
👍🏻जो राम को लाये है हम उनको लाएंगे हम हिन्दू बनाने आये है हिन्द बनाकर जाएंगे इस विशेष धुन में शिव बाराती जमकर थिरके
👍🏻पूरे बारात के दौरान भगवा ध्वज लहराता रहा
👍🏻विद्या देवांगन भगवान शिव का रूप धरकर फूलो से सजी खुली जीप में सवार रहे l
👍🏻नगर कोतवाल मनीष नागर ने शिव की अनोखी बारात के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की थी l
👍🏻बारातियों के लिए जगह जगह पानी बिस्किट का इन्तजाम किया गया
👍🏻पूरी बारात के दौरान बम पटाखे फूटते रहे
👍🏻शिव की यह अनोखी बारात आज जनचर्चा का विषय रही l
👍🏻अनोखी बारात में बाजे के लिए करण बैड की सेवाएं ली गई l
👍🏻बारात को देखने महिलाओं व बच्चों में जबरजस्त उत्साह नजर आया l
👍🏻सुमीत शर्मा ने बताया कोरोना के बाद निराश हो चुके जन जीवन में शिव की अनोखी बारात उत्साह व उमंग का संचार करेगी l

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment