राम मंदिर अयोध्या की तर्ज पर बनेगा बाबा श्याम का दरबार
प्रातः भव्य निशान यात्रा के साथ होगा रात्रि भजन संध्या का आयोजन
सुप्रसिद्ध भजन गायक संजू शर्मा (कलकत्ता) और रेश्मी शर्मा (समस्तीपुर) देंगे अपनी प्रस्तुति
रायगढ़ । फाल्गुन माह में नगर के श्यामप्रेमी दीवानों द्वारा लगातार दूसरी बार खाटू श्यामजी का भव्य फाल्गुन महाउत्सव मनाया जाएगा।जिसके लिए श्यामप्रेमी द्वारा जोरशोर से तैयारी की जारही है। 8 मार्च श्री श्याम मंदिर में बाबा का अलौकिक श्रृंगार होगा और छप्पन भोग लगाया जाएगा। प्रातः 8 बजे बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली जावेंगी वो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुए श्री श्याम मंदिर संजय कोम्प्लेक्स पहुँचेगी और बाबा को निशान अर्पण किये जायेंगे।
निशान यात्रा में मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका,बाबा का आकर्षक रथ इत्र वर्षा,पुष्प वर्षा होगी। निशान यात्रा गाँधी गंज प्रांगण स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ होगी जो गंज में एक चक्कर घूमते हुए श्याम टाकीज चौक, महात्मा गाँधी रोड़, अग्रसेन चौक (रामनिवास टाकीज) होते हुए सवारियां परिवार के सामने से गौरीशंकर मंदिर चौक पहुँचे वहाँ से पैलेस रोड, लाल बिल्डिंग,हटरी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुँचेगी।जगह-जगह निशान यात्रा का भक्तों द्वारा स्वागत सत्कार किया जाएगा।
रात्रि को श्याम बगीची में भव्य कीर्तन का आयोजन
फाल्गुन श्री श्याम महात्सव में रात्रि को कीर्तन का आयोजन किया गया है जिसके लिए एक विशाल पंडाल बनवाया जारहा है।बाबा श्याम का दरबार श्री राम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा वो आकर्षण का केंद्र होगा।इस भजन संध्या में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक संजू शर्मा (कलकत्ता) और रेश्मी शर्मा (समस्तीपुर) अपनी मनोहक प्रस्तुति देंगे कीर्तन रात्रि 8 बजे प्रारंभ होगा और बाबा की इच्छा तक चलेगा।आयोजको ने भक्तों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की है। आयोजन श्याम दीवानों ने नगर में निवासरथ सभी श्यामप्रेमी भक्तों को निशान यात्रा और रात्रि भजन कर्तन में शामिल होकर बाबा की भक्ति में खोने और आनंद उठाने की अपील की है।उक्त प्रेस विज्ञप्ति प्रकाश निगानिया ने जारी की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

