भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा – सत्ता मद मे चूर होकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधि दे रहे हैं कोरोना को आमंत्रण
महासमुंद-(किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़) कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राजकीय शोक के दौरान ग्राम छूईपाली में बाजेगाजे के साथ एक बड़ी सभा करने वाले सरायपाली के कांग्रेसी विधायक किस्मत लाल लाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके साथ रहने वाले दो अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं । एंटीजन कीट मे सरायपाली विधायक की कोरोना जांच की गई है। हम आपको बताते चलें कि सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद 3 सितंबर को सरायपाली ब्लाक के ग्राम छुईपाली में सैकड़ों लोगों के बीच एक सभा किए थे जहां काफी संख्या में लोगों के संपर्क में भी आएथे, ऐसे हालातों में उनके कोविड-19 के पॉजिटिव आने के बाद बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और विधायक के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू हो गई है। गौरतलब है कि विधायक सभा के दौरान बगैर मास्क के कई लोगों की भीड़ के बीच उपस्थित थे।
इधर विधायक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भाजपा ने भी सवाल खड़ा किया है भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेश के जनप्रतिनिधि सत्ता मद में इतने चूर हो गए हैं कि लोगों के सेहत का भी उन्हें ख्याल नहीं रहा है और कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हुए सभा कर रहे हैं यह काफी लापरवाही का मामला है और कोरोना को आमंत्रण दे रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

