जनता और जनप्रतिनिधि दोनो का सम्मान करने वाली है कांग्रेस सरकार
नगर विधायक ने बिलासपुर में एयरपोर्ट सुरक्षा एवं सुविधा विस्तार के लिए पद सृजित करने एवं एंटी क्राइम और साइबर यूनिट गठन के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
विधायक निधि को 4 करोड़ करने पर कहा, जनता को मिलेगा लाभ
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए बजट पर नगर शैलेश पांडे ने कहा कि पूर्ण रूप से दूरदर्शिता और आम जनता के हितों का बजट है। जिसमें की सरकार ने बच्चे ,युवा बुजुर्ग , महिला, पुरुष व्यापारी, उद्योगपति, अधिकारी , कर्मचारी सहित सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है। इसके साथ ही साथ सबसे बड़ी बात यह है , कि सरकार ने इतिहास बनाते हुए पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की है। इसके लिए बिलासपुर शहर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय में आकर मांग पत्र भी सौंपा था । जिस पर हमने मुख्यमंत्री निवेदन भी किया था। अब रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तंगी का सामना लोगों को नहीं करना होगा। वह घर पर अपनी रोजी-रोटी के साथ वृद्धावस्था में आराम कर सकेंगे। शैलेश पांडे ने कहा, कि कांग्रेस सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगार युवकों का ध्यान रखते हुए उनकी हर परीक्षाओं के शुल्क को नहीं लेने का फैसला लिया गया। जो कि युवाओं की सोच को तीव्र करते हुए उन्हें ऊर्जा प्रदान करेगा और सकारात्मक दृष्टि से प्रदेश की युवा परीक्षा में हिस्सा लेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल के बाद आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल भी नए सत्र से प्रारंभ किया जाएगा। यह भी ऐतिहासिक पहल है , प्रदेश के बच्चे हर विषय में अपनी सुविधा और इच्छा के अनुसार गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त करेंगे । नगर विधायक ने कहा कि 136 धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोलने की घोषणा प्रदेश सरकार में की गई है। ग्रामीण, गरीब और बेसहारा लोगों को कम से कम कीमत पर दवाएं और सर्जिकल आइटम मिलेंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह भी शानदार फैसला है । उन्होंने यह भी कहा कि शहरी निर्धन परिवार को घर देने की लिए मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत 450 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है । अब प्रदेश के हर गरीब के सिर पर घर होगा । नगर विधायक ने यह भी बताया कि यह बहुत अच्छी पहल है , कि मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों को आम जनता के लिए खर्च करने हेतु 2 करो रुपए की जगह अब 4 करोड़ रुपए देने का फैसला लिया है । यह निधि आम जनता के लिए खर्च होगी, जिसका लाभ जन-जन तक पहुंचेगा। इसके साथ संवेदनशील मुख्यमंत्री ने सरपंच का भत्ता 2 हजार से बढ़ाकर 4 हज़ार करने का भी ऐलान किया है। भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने , कहा कि बिलासपुर शहर में अब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट का गठन करने का भी एलान मुख्यमंत्री ने किया है, ऐसे में बिलासपुर शहर और इससे लगे अंचल में अपराधों पर नियंत्रण लगेगा। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की बिलासा एयरपोर्ट में सुरक्षा और अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 114 पद का सृजन किया गया है निश्चित ही इस से बिलासपुर के विकास में गति मिलेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

