🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सी.एस.आर. महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन

On: March 10, 2022 6:09 PM

करगी रोड कोटा /(वायरलेस न्यूज़ ) 8 मार्च को आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस उपलक्ष्य में सी.एस.आर. महाविद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ . डी. एन. शर्मा. द्वारा इसकी आधिकारिक शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वावधान में 8 मार्च 1975 को हुई। पूंजीवादी इस दिवस को 1910 में अमेरिकन उद्योग जगत में महिला सशक्तिकरण और अधिकारों की लड़ाई एवं साम्यवादी इसे 1917 में बोल्शेविक क्रांति के बाद महिलाओं के वोट देने के अधिकार की प्रथम स्वीकृति से जोड़ते हैं , की जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में आज मुख्य अतिथि श्रीमति आशा दत्ता मैम (प्राचार्य कन्या शाला कोटा) द्वाराअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत “सेलीब्रेटिंग द पास्ट , प्लानिंग फॉर द फ्यूचर” की थीम से हुई थी , तब से हर वर्ष एक नई थीम आ रही है । इस साल का थीम है – एक स्थायित्व के लिए लैंगिक समानता ।
जिनका प्रतीक रंग बैगनी, सफेद एवं हरा की जानकारी प्रदान की गई । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति चित्ररेखा कौशिक (पीपरतराई पंचायत – सरपंच) एवं श्रीमती राजीम बाई पालके (पीपरतराई पंचायत – पंच) , प्राध्यापक डॉ.एस.वासनिक , समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ के साथ – साथ भारी मात्रा में छात्र छात्राएं उपस्थित थे । जिनमें विशिष्ट अतिथियों के साथ – साथ छात्राओं में लता रजक , रोशनी मानिकपुरी , राजेश्वरी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के ऊपर अपने वक्तव्य प्रकट कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए ।
आभार प्रदर्शन हेतु कार्यक्रम अधिकारी मिस रुबीना भारद्वाज एवं मंच संचालन श्री सुरज सोनकर ने किया।
इसी कड़ी में पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया हेतु कराते में मोनिका चक्रधारी , वॉलीबॉल में तनु पवार एवं आशा मरावी, योगा के क्षेत्र में तनु पवार , राजेश्वरी , जमुना एवं आयुषी , तीरंदाजी में मांगबाई पोर्ते एवं बिंदेश्वरी मरावी को सील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment