खरसिया के बरगढ़ क्षेत्र में दिखा जंगली हाथी लोगों में है भय का माहौल

रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) / खरसिया क्षेत्र के बरगढ़ जहाँ जंगल ही दिखाई देता है।इस जंगल मे वन्यजीव विचरण करते आपको नज़र आ जायेंगे। अभी जानकारी मिली है कि जंगली हांथी जंगल की रास्तो से होते हुए भांठागाँव और अमलीटिकरा के मध्य देखा गया है।ये हांथी बरगढ़ सिद्धेस्वरनाथ मंदिर के समीप स्थित बोराई नाला के रास्ते से आया है और बोराई नाला से होते हुए अमलीटिकरा पहुंच गया है। कहाँ से आया हाथी ये हाथी बीते दिन पुछियापाली, टाण्डापारा में देखा गया था। हांथी को यहाँ अपने झुण्ड में देखा गया था जो धीरे-धीरे कदम बढ़ रहे है। जिसमे से एक हाथी अपने झुंड से बिछड़कर बरगढ़ आ गया और बरगढ़ अमलीटिकरा के बीच में है। वन विभाग और आस-पास के लोगो के बाहर निकालने वापसी कर रहा तभी पास के नहर पर चढ़ कर पानी पी रहा था तभी लोगो के डर के वजह से हाथी पिसलकर नीचे पानी मे गिर गया फिसलने के वजह हाथी के पैर में चोट आई है। हाथी के डर से आसपास के लोग उसे भगाने लगे जिसे हाथी डर के वजह से निकलने की कोशिश कर रहा लेकिन लोगो के भीड़ के वजह से हाथी निकल नही पा रहा और वह वापस झाड़ियो के बीच जा छिपा है।
वन विभाग की टीम निकालने की कर रही कोशिश वन विभाग की टीम मौके में पहुँच कर झाड़ियों में घुस रहे और उस हांथी को बिना किसी नुकसान के जंगल भगाने में जुट गया है। यहाँ मौके पे पुलिस की भी टीम लोगो पर काबू करने के लिये आ पहुँची है और लोगो को हिदायत दे रहे कि आप घर पर ही रहे हांथी का रास्ता छोड़ दे।। क्या कहते है ——-रेंजर गोकुल यादव रेंजर खरसिया गोकुल यादव ने वायरलेस न्यूज़ के प्रतिनधि को मोबाइल से संपर्क होने पर बताया की वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है इस हाथी को जंगल की तरफ भेजने के प्रयास किये जा रहे है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

